डिजिटल विश्व में हिंदी के बढ़ते कदम

Authors

  • डॉ. मीना ठाकूर

Keywords:

हिंदी भाषा, डिजिटल विश्व, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हिंदी पत्रकारिता

Abstract

डिजिटल युग में भाषाओं का विकास उनकी तकनीकी अनुकूलन क्षमता और डिजिटल माध्यमों में प्रभावी उपयोग पर निर्भर करता है। हिंदी ने कंप्यूटर एवं इंटरनेट के प्रारंभिक दौर से लेकर वर्तमान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग तक विभिन्न तकनीकी परिवर्तनों के साथ निरंतर तादात्म्य स्थापित किया है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य डिजिटल विश्व में हिंदी भाषा के विकास, विस्तार और बदलते स्वरूप का साहित्य-समीक्षात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में हिंदी के डिजिटल पत्रकारिता, सोशल मीडिया, ई-पुस्तक, ऑनलाइन शिक्षा, भाषा-अधिगम, मशीन अनुवाद तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में बढ़ते प्रयोग का विश्लेषण किया गया है। यूनिकोड, कंठस्थ, भाषिणी तथा Natural Language Processing (NLP), Automatic Speech Recognition (ASR), Optical Character Recognition (OCR) और Text-to-Speech (TTS) जैसी तकनीकों ने हिंदी के डिजिटल प्रयोग को अधिक सहज और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों ने हिंदी में अनुवाद, लेखन, वाक्-आधारित संचार और ज्ञान तक पहुँच की नई संभावनाएँ उत्पन्न की हैं। साथ ही, डिजिटल हिंदी के समक्ष भाषिक शुद्धता, तथ्यात्मक विश्वसनीयता, कॉपीराइट, डिजिटल विभाजन और तकनीकी मानकीकरण जैसी चुनौतियाँ भी विद्यमान हैं। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि हिंदी ने डिजिटल परिवर्तन को केवल स्वीकार ही नहीं किया है, बल्कि स्वयं को नए तकनीकी परिवेश के अनुरूप विकसित करते हुए वैश्विक संचार, ज्ञान-विनिमय और साहित्यिक अभिव्यक्ति के लिए नए अवसर निर्मित किए हैं। अतः डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वित विकास के माध्यम से हिंदी के वैश्विक विस्तार की व्यापक संभावनाएँ विद्यमान हैं।

Published

2026-09-23